सोढ़ में होगा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज का वार्षिक राज अधिवेशन बैठक में लिया गया निर्णय, 3 जनवरी को होगा भव्य आयोजन , देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
सोढ़(बेरला):-बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोढ़ में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज का वार्षिक राज अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। आगामी 3 जनवरी को होने वाले इस अधिवेशन के आयोजन को लेकर ग्राम सोढ़ में समाज के युवाओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से अधिवेशन की तिथि एवं आयोजन संबंधी आवश्यक निर्णय लिए गए।बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास, संगठन की मजबूती एवं आगामी राज अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने अधिवेशन को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए अपने विचार रखे तथा आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से धमधा राज की राजप्रधान श्रीमती लक्ष्मीलता वर्मा, केंद्रीय अपील अधिकारी भूपेंद्र टिकरिहा, केंद्रीय सदस्य खेमलाल वर्मा, त्रिलोचन वर्मा, पुष्कर परगनिहा, राज संरक्षक पन्ना लाल परगनिहा, उपराजप्रधान अलख नायक,राज मंत्री प्रफुल्ल वर्मा,कोषाध्यक्ष फ़त्तेलाला वर्मा,सचिव गजानन वर्मा,सभी ग्राम इकाई ,गांव के सरपंच शांतिमोहन साहू सहित क्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 3 जनवरी को ग्राम सोढ़ में आयोजित होने वाला वार्षिक राज अधिवेशन सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन होगा।


