Chhattisgarh

जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस , देखिए खास खबर…

गनियारी (नवागढ़) :- जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व एवं उसके मूल्यों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी विशेषताओं तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन परिचय, संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। हमें संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ, सामाजिक समानता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना था।विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, जागरूक एवं आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। जिनीयस पब्लिक स्कूल गनियारी के द्वारा हर नागरिक को दिया गया संदेश ।संदेश – संविधान हमारा अभिमान है,लोकतंत्र की यही पहचान है।अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाएं,सब मिलकर भारत को महान बनाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button