नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की हुई बैठक, देखिए खास खबर….

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की हुई बैठक।
संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार, माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक्षता में आगामी नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर, 2026 के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक संख्या में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, कलेक्टर बेमेतरा, श्रीमान त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, श्री देवेंद्र कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महोदय, बेमेतरा, श्रीमती साक्षी दीक्षित, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, बेमेतरा, श्रीमान मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बेमेतरा, श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में बैठक ली गई।
माननीय अध्यक्ष महोदया द्वारा उक्त बैठक में पुलिस विभाग को न्यायालय से पक्षकारों को प्री-सीटिंग हेतु जारी किये जा रहे नोटिस की तामिली पर विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश प्रदान किया गया।

सचिव महोदय द्वारा नेशनल लोक अदालत में निम्न प्रकृति के प्रकरण जैसे – न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस संबंधी न्यायालय में लंबित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक/पारिवारिक विवाद संबंधी, सिविल वाद, बिजली व पानी बिल बकाया संबंधी विवाद, आपदा प्रबंधन क्षतिपूर्ति संबंधी विवाद के निराकरण किये जाने के संबंध में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुँचने, इसके साथ राजस्व प्रकरण से संबंधित अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा पर प्रस्तुतिकरण, पंजीयन एवं नोटिस तामिली किये जाने व अधिकारीगण से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहार्दपूर्ण रूप से राजीनामा करने एवं शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जानकारी प्रदान किये जाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।
साथ ही चौक-चौराहों पर होर्डिंग्स, फ्लेक्स के माध्यम से व लोगों में पाम्पलेट्स का वितरण किया जाकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।


