UncategorizedChhattisgarh

माननीय तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भारत के काफिले पर प्राणघातक हमला, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में भारी आक्रोश, देखिए खास खबर न…

30 नवंबर को रायपुर में अमित शाह और विजय शर्मा का पुतला दहन कर जताएंगे विरोध

संवाद समृद्धि पथ रायपुर :- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के काफिले पर 27नवंबर 2026 की देर रात रतनपुर के पास पत्थरबाजी एवं प्राणघातक हमला किए जाने की घटना को लेकर घटना के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ ने आंदोलन का ऐलान किया है।

गोंडवाना आंदोलन को दबाने और कुचलने के उद्देश्य से षड्यंत्रपूर्वक मरकाम के काफिले को निशाना बनाया गया। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के विरोध में सोमवार, 30 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर में सुबह 10 बजे अंबेडकर प्रतिमा के पास, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया जाएगा।

पार्टी ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं गोंडवाना आंदोलन के समर्थकों से हजारों की संख्या में रायपुर पहुंचने की अपील की है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतनाम धर्मगुरु गुरु केवल प्रकाश साहेब ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समर्थकों की भागीदारी का आह्वान किया है।
पार्टी का कहना है कि गोंडवाना आंदोलन को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।।
जय सेवा, जय सतनाम।।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिंदाबाद।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button