Chhattisgarh

जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी के संचालक श्री चित्रसेंन वर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल गनियारी में हुआ जवाहर नवोदय मॉक टेस्ट परीक्षा का सफल आयोजन,आज दिनांक 22.11.2026 परीक्षा का रहा अंतिम दिन, देखिए खास खबर …

गनियारी(नवागढ़):-बेमेतरा जिला के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी के संचालक श्री चित्रसेंन वर्मा के मार्गदर्शन में आज रविवार को शासकीय हाई स्कूल गनियारी में जवाहर नवोदय मॉक टेस्ट परीक्षा 2026 का भव्य आयोजन किया गया। जो आज दिनांक 22.11.2026 को इस मॉक टेस्ट परीक्षा का आज अंतिम दिन रहा। जिसमें गनियारी स्कूल सहित आसपास के विभिन्न अलग-अलग स्कूलों से परीक्षा दिलाने आये कक्षा 5 वीं के लगभग 55 छात्र-छात्राओं ने इस नवोदय प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। और इन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026का आयोजन बहुत ही अच्छा से सफल रहा।और इन सभी बच्चों ने कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दिलाया और परीक्षा पूरी तरह नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर आयोजित की गई, ताकि ग्रामीण अंचल के बच्चे भी परीक्षा के माहौल से परिचित हो सकें और आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा में बैठ सकें। और आज के अंतिम परीक्षा परिणाम में इन तीनों होनहार बच्चो ने मारी बाजी ।

प्रथम स्थान – लव्या , द्वितीय स्थान – आशीष , तृतीय स्थान – अलीषा । और तीनों टॉपर्स होनहार बच्चो को जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी के शिक्षकों द्वारा शील्ड प्रदान कर उन सभी होनहार बच्चो को शिल्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया। और इन होनहार बच्चो के लिए इस दौरान सभी बच्चों ने तालियां बजाकर इन सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और जिनीयस पब्लिक स्कूल गनियारी के सभी शिक्षकगण उन सभी होनहार बच्चो के साथ साथ और जो बाकी बच्चे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दिलाया उन सभी का भी उत्साहवर्धन किया और उन सभी बच्चों के आगे की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर जिनीयस पब्लिक स्कूल गनियारी के संचालक श्री चित्रसेंन वर्मा ने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सही मंच की जरूरत है। इसी उद्देश्य से यह मॉक टेस्ट नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 आयोजित किया गया है। और जिनीयस पब्लिक स्कूल गनियारी के द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया था जो वह परीक्षा पुरी तरह अच्छे से संपन्न हुआ। और जिनीयस पब्लिक स्कूल गनियारी के सभी शिक्षकों ने इस नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अपनी अच्छे से सहभागिता दी और इस नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

श्री युवराज वर्मा, श्री दुर्गेश साहू, सुश्री यामिन टंडन, सुश्री गायत्री साहू, सुश्री चंचल वैष्णव, सुश्री आरती वर्मा, सुश्री अन्नपूर्णा यादव, सुश्री कलिंद्री साहू, श्रीमती राधिका वर्मा, सुश्री तनु वर्मा सहित पूरे समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

और परीक्षार्थियों के पालकगण भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और इस विद्यालय जिनीयस पब्लिक स्कूल गनियारी के इस अथक प्रयासो की सभी बच्चों और सभी पालकों अच्छे से सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button