Chhattisgarh

दुष्कर्म के आरोपी को बतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, देखिए खास खबर….


वीरेन तिवारी संवाद समृद्धि पथ सरगुजा:-
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराध के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 1 सितंबर 2026 को थाना बतौली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कदनई सुगाझरिया निवासी जयप्रकाश पैकरा ने पीड़िता को अकेला देखकर उसके मना करने के बावजूद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 113/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) एवं 64(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज किया और आरोपी की लगातार तलाश की। पुलिस टीम के सतत प्रयास के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जयप्रकाश पैकरा, पिता सुदामा पैकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी कदनई सुगाझरिया, थाना बतौली के रूप में हुई। पूछताछ के बाद मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का एवं जोगी बड़ा की सक्रिय भूमिका रही।
बतौली पुलिस ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button