ChhattisgarhRaipur

श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में निःशुल्क दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन, लिखिए खास खबर….

संवाद समृद्धि पथ छत्तीसगढ़ रायपुर :- नवा रायपुर स्थित श्री दावड़ा विश्वविद्यालय (डीयू) में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मुख स्वास्थ्य, दांतों की नियमित देखभाल, निवारक दंत चिकित्सा एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, सकरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आए विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का दंत परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार संबंधी सुविधाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल डॉ. चार्मी दावड़ा, सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा, मानद निदेशक श्री तुलसीदास संघानी, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. वरुण गंजिर एवं कुलसचिव श्री विपिन श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

दंत चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ डॉ. ईशान साहू, डॉ. मुस्कान मुखर्जी, डॉ. प्रगति नायक, डॉ. अमोलक सिंह एवं डॉ. खुशी मोदी शामिल रहे। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का दंत परीक्षण किया गया तथा व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक दंत उपचार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर जनरल डॉ. चार्मी दावड़ा ने ओरल हायजिन एवं समय-समय पर दंत परीक्षण कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य एवं जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वस्थ दंत देखभाल की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह पहल श्री दावड़ा विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी एवं स्वास्थ्यपरक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button