Chhattisgarh

नवरात्रि पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद,जस गीतों में शामिल होकर हुए भक्तिमय , देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दीपेश साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।विधायक श्री साहू ने ग्राम तिवरैया में माता रानी के दर्शन कर माता सेवा जस गीत में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में अपनी सहभागिता दी। ग्राम झलमला में विभिन्न दुर्गा पंडालों में दर्शन के साथ-साथ श्री निरंजन यादव जी के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण किया।इसी क्रम में ग्राम रांका में माँ महामाया मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों, ग्राम खम्हरिया एम एवं छिराही में विराजमान माँ दुर्गा, ग्राम दरगांव में रावण चौक, बाजार पारा, श्री सिद्ध पीठ माँ महामाया मंदिर, राम मंदिर चौक और गौटिया पारा वार्ड-06, ग्राम खजरी में नवदुर्गा उत्सव मित्र मंडल, ग्राम माटरा में राजेश साहू, रोमा लाल साहू, रोहित साहू के निवास पर जवारा दर्शन, नगर पंचायत भीमभौरी के बाजार चौक एवं शेरा चौक तथा अकोली पंचायत के आश्रित ग्राम कोटा में माता रानी की पूजा-अर्चना कर जस गीतों में शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि शारदीय नवरात्रि आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का पावन पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मेरी कामना है कि माँ जगदम्बा की कृपा बेमेतरा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे, किसान की फसल लहलहाए और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।इस दौरान संध्या परगनिया, राजा गौकरण साहू, संदीप परगनिया, एन.के. तिवारी, सौरभ साहू, अश्वनी साहू, ताराचंद साहू, सुन्दर यादव, विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू, रोहित साहू, हेमलाल देवांगन, डामन साहू, संतोष यादव, रमेश साहू, थानेश्वर साहू, सूखेनंद यादव, पीला राम साहू, योगेश धीवर, पुरुषोत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button