ChhattisgarhSSP CG PRO

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध धारदार वस्तु रखकर लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,देखिए खास खबर…

बेमेतरा:-प्रार्थी विनोद देवांगन उम्र 36 वर्ष, निवासी मोहरेंगा थाना व जिला बेमेतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 18.10.2026 को दोपहर करीब 01:15 बजे गोवर्धन जांगड़े उसके दुकान के सामने एक लोहे का टंगिया एवं कमर के पीछे करीब 10 इंच लंबा लोहे का चाकू रखकर आया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी से घास जमीन में मकान बनाने की बात कहते हुए पैसों की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा आरोपी को भी घास जमीन पर अवैध कब्जा करने की बात कहने पर आरोपी ने अपने कमर के पीछे रखे लोहे के चाकू को निकालकर एक हाथ में लहराया तथा दूसरे हाथ में लोहे का टंगिया दिखाते हुए प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज कर जान से खत्म करने की धमकी दी। प्रार्थी द्वारा घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया गया। आरोपी द्वारा पूर्व में भी घास जमीन के विवाद को लेकर प्रार्थी से पैसों की मांग कर अश्लील गाली-गलौज की गई थी प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में आरोपी गोवर्धन जांगड़े के विरुद्ध धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी गोवर्धन जांगडे उम्र 32 वर्ष, निवासी मोहरेंगा थाना व जिला को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार वस्तु, धारदार वस्तु (टंगिया) एवं अन्य साक्ष्य को जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व में 02 प्रकरण मारपीट एवं 01 प्रकरण अबकारी का आपराध पंजीबद्ध होना पाया गया।प्रकरण में आरोपी गोवर्धन जांगडे पिता पुनाराम जांगडे ऊर्फ जंगलिहा उम्र 32 वर्ष, निवासी मोहरेंगा थाना व जिला बेमेतरा दिनांक18.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button