Uncategorized

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी लांजी के 2 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन।

*शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी लांजी के 2 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन* स्कूल शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के तहत आयोजित 17 वर्ष आयु वर्ग संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता नरसिंहपुर एवं जबलपुर में आयोजित की गयी थीं।जिसमे भगतसिंह स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।उत्कृष्ट खेल के आधार पर वॉलीबॉल में जिले से बालिका वर्ग में दिशा सतीश घोंगड़े एवं बालक वर्ग में पीयूष चन्दनलाल चोरवाड़े का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। *विदिशा में दिखाएंगे खेल का जोहर*आगामी 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य विदिशा में जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे लाँजी के दोनों खिलाडी जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। एवं अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लाँजी का मान बढ़ायेंगे *नियमित लें रहे प्रशिक्षण*भगतसिंह स्पोर्ट्स अकेडमी लाँजी में नियमित रूप से 5 खेलो में लगभग 105 खिलाडी नियमित रूप से प्रज्ञात वासनिक(विकासखंड समन्वयक) के मार्गदर्शन एवं भगवन्ति खान(प्रशिक्षक) एवं सभी सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।जिसके फलस्वरूप प्रतिवर्ष खिलाडी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले एवं लाँजी का नाम रोशन कर रहे है। *खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाइयाँ* दिशा सतीश घोंगड़े एवं पीयूष चन्दनलाल चोरवाड़े के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर अकादमी के राकेश मर्सकोले नवीन रामटेक्कर,महेंद्र खोब्रारागड़े साहिल पांडे, वरुण बड़मे, यस वानखेडे,विनोद चौधरी विनय सातपुते, बृहस्पति,नवीन मात्रे, खुशहाल खानोरकर एवं सभी सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button