Uncategorized

वीरेंद्र तिवारी सरगुजा संवाददाता शराब के नशे में और बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाना पड़ा महंगा,

वीरेंद्र तिवारी सरगुजा संवाददाता शराब के नशे में और बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 15 हजार रुपये का जुर्माना बतौली, 13 नवंबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस की कार्रवाई में शराब के नशे में और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के मोटरसाइकिल चलाने वाले चालक को न्यायालय ने 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम सत्यनारायण ठाकुर, पिता ठाकुर राम, उम्र 29 वर्ष, निवासी नवापारा, थाना दरिमा बताया।जांच के दौरान चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। साथ ही चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया।इसके बाद पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं 3/181 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने चालक को 15,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।थाना प्रभारी विवेक सेंगर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित थाना पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।सरगुजा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button