Chhattisgarh

थाना बतौली में MYL Organics के “स्वस्थ सक्षम भारत मिशन” के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता अभियान

थाना बतौली में MYL Organics के “स्वस्थ सक्षम भारत मिशन” के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता अभियानबतौली, 14 सितंबर 2026। MYL Organics संस्था के “स्वस्थ सक्षम भारत मिशन” के अंतर्गत आज पुलिस थाना बतौली में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना के सभी नियमों एवं कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अभियान का आयोजन MYL Organics संस्था के Distributor एवं Senior अभिमन्यु राम जी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा नागेश जी, अमृता किंडो जी, मीता गुप्ता जी एवं दिव्याशा किंडो जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य जाँच के महत्व को समझाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति सजगता एवं नियमित जाँच के महत्व का संदेश दिया गया। आयोजकों ने लोगों से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और स्वस्थ, सक्षम समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।वीरेन्द्र तिवारी संवाददाता सरगुजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button