Chhattisgarh
आनंदम धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का सानिध्य पाकर बेमेतरा के जनसेवक और भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी, देखिए खास खबर….
विजय कुमार देशलहरे प्रधान संपादक संवाद समृद्धि पथ :- रायपुर स्थित जैनम मानस भवन में, आनंदम धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का सानिध्य पाकर बेमेतरा के जनसेवक और भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी धन्य हो गए। इस दौरान उन्होंने महाराज जी को बेमेतरा की माता भद्रकाली माँ का एक सुंदर तैलचित्र भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी के ओजस्वी वचनों को सुनकर उपस्थित सभी लोगों का मन आनंदित हो उठा। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता जी और सुमित तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।




