प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा संपादक वीरेंद्र तिवारी


🪔 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजनप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा बतौली मंडल द्वारा भारत माता मंदिर, बतौली एवं शांतिपारा स्थित मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ “आशीर्वाद का दीया” जलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।सनातन परंपरा में दीप प्रज्वलन को शुभता, सकारात्मकता और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। इसी पावन भावना के साथ मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही देशसेवा, राष्ट्रहित और भारत की प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरा वातावरण श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।🪔 दीप से मंगलकामना, संकल्प से राष्ट्रसेवा।#AshirwadKaDiya #आशीर्वाद_का_दीया #PMNarendraModi #NarendraModi #BJP #BJPChhattisgarh



