Chhattisgarh

साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” जारी, देखिए खास खबर..

     *“साइबर जागृति अभियान”* का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी द्वारा किया गया। प्रदेश स्तरीय शुभारंभ के साथ ही अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।

*पुलिस अधीक्षक बेमेतरा* श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं  मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा “साइबर जागृति अभियान” अभियान के अंतर्गत जिले के स्कूल, कॉलेज एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।

     *इसी क्रम में आज जिला बेमेतरा के नवागढ विधान सभा क्षेत्र के* ग्राम पंचायत जेवरा N में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि महोदय मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छ.ग. शासन ने इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों को इस विशेष अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
  
       *“साइबर जागृति अभियान” के उद्देश्य,* इसकी थीम, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा जिले में अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट हुए थे, उसी प्रकार साइबर अपराध के विरुद्ध भी समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना होगा।

     *“साइबर जागृति अभियान” की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” है।* अभियान के अंतर्गत नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी लिंक को क्लिक कर अथवा QR कोड को स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट एवं शेयर करेंगे।

   *प्रदेशभर के लाखों नागरिकों द्वारा* इस सेल्फी फ्रेम को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश उनके मित्रों, फॉलोअर्स एवं अन्य नागरिकों तक पहुंचेगा। इस प्रकार सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच का उपयोग करते हुए साइबर सुरक्षा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

*मंत्री महोदय ने जिलेवासियों से अपील की कि वे* अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, “साइबर जागृति की एक सेल्फी” लें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स, कलाकारों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की जिले में सात सप्ताह तक होंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम। अभी तीसरा सप्ताह जारी है जिसमें  डिजिटल अरेस्ट और फ़र्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया जा रहा हैं ।

*खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छ.ग. शासन  माननीय  मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी ने* जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक जागरूक रहें, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 को दें।

*“जागरूक बनें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध के विरुद्ध एकजुट हों।”*

*इस अवसर पर* छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री दयावंत धर बाँधे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, साजा जनपद पंचायत अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, जनपद पंचायत बेरला अध्यक्ष श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं (भा.प्र.से.), जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर, थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अनेक महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, सरपंचगण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button