अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मंत्री दयाल दास बघेल जी हुए शामिल ,, देखिए खास खबर…


संवाद समृद्धि पथ
रायपुर / भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री दयाल दास बघेल जी शामिल हुए।बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, मोर्चे की आगामी गतिविधियों तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा समाज के बीच संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी की बैठक में सहभागिता के दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
