UncategorizedChhattisgarh

बहेरा आश्रम में पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के कृपापात्र शिष्य रामा भाई का एक दिवसीय गीता-भागवत महासत्संग संपन्न….

आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा

बेमेतरा – बेरला (छ.ग.) / श्री योग वेदांत सेवा समिति बेरला, एवं बहेरा आश्रम के तत्वावधान में पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के कृपापात्र शिष्य श्री रामा भाई, अहमदाबाद के मुखारविंद से एक दिवसीय दिव्य गीता-भागवत सत्संग का भव्य आयोजन बहेरा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य गुरुदेव के श्री चित्र की विधिवत पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुआ। सत्संग के मुख्य वक्ता रामा भाई जी ने अपनी ओजस्वी वाणी में गीता के कर्मयोग और भागवत के भक्तियोग का सारगर्भित वर्णन करते हुए कहा कि आज के कलयुग में सत्संग ही जीवन की नैया को पार लगाने का एकमात्र साधन है।अपने सत्संग में रामा भाई जी ने बहेरा आश्रम की दिव्यता और श्री योग वेदांत सेवा समिति, बेरला के सेवाकार्यों की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ की इस पावन धरा पर बहेरा आश्रम में जो साधना, सेवा और सत्संग का त्रिवेणी संगम हो रहा है, वह अद्भुत है। बेरला समिति के सभी साधक भाई निष्काम भाव से जो गुरु-सेवा कर रहे हैं, वह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रेरणा है। यहाँ आकर मन को असीम शांति मिली।”उनके सत्संग को सुनने के लिए बेमेतरा जिले के बेरला, बेमेतरा, नवागढ़, साजा सहित विभिन्न अंचलों से हजारों साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सत्संग का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनाया।आयोजन को सफल बनाने में श्री योग वेदांत सेवा समिति बेरला के अध्यक्ष जगतराम साहू, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, संतोष साहू, नेमकुमार साहू, रामजी साहू, हेमंत कुमार सिन्हा, भोला देवांगन, सोनू साहू, प्रदीप साहू, लोकेशदास मानिकपुरी, नीरज वर्मा, मनोज शर्मा, देवेन्द्र निर्मलकर, बसंत साहू, अभिलाष वर्मा, ओमकुमार सोनी, मनोज वर्मा, ओमप्रकाश साहू, खुशी साहू, सुदर्शन साहू सहित समस्त सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा।सत्संग के बाद समिति के अध्यक्ष जगतराम साहू ने पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं, रामा भाई जी एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे दिव्य सत्संग का आयोजन हमारे बहेरा आश्रम में निरंतर होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button