Uncategorized

विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ड्राइवर एकता मजदूर संघ ने किया तीन कार्यालयों का उद्घाटन ,, देखिए खास खबर…

शक्ति/रायगढ़ – विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ड्राइवर एकता मजदूर संघ, शक्ति-रायगढ़ जिला द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर संगठन के तीन कार्यालयों का उद्घाटन किया गया तथा ड्राइवरों एवं आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया।मुख्य कार्यक्रम शक्ति जिला के भद्री चौक स्थित ड्राइवर एकता मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती गीता सोनी जी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता ड्राइवर एकता मजदूर संघ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता आजाद जी ने की तथा मंच संचालन संघ के महामंत्री श्री सुलेश्वर पटेल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल संचालन में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता आजाद एवं संगठन मंत्री श्री सोहन गबल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं कार्यालय उद्घाटन के साथ हुआ। भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा ड्राइवर एकता मजदूर संघ के महामंत्री श्री सुलेश्वर पटेल जी एवं कार्यालय मंत्री श्रीमती सरिता पटेल जी द्वारा की गई।पूजा-अर्चना एवं कार्यालय उद्घाटन के पश्चात निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें ड्राइवर एकता मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।मुख्य अतिथि श्रीमती गीता सोनी जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, भगवान विश्वकर्मा जी के महत्व तथा भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा एवं कार्यपद्धति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने श्रमिकों एवं विशेष रूप से वाहन चालकों को अपने स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान ड्राइवर एकता मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों एवं आम नागरिकों को रोककर प्रसाद वितरण किया गया तथा नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता सोनी जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता आजाद एवं संगठन मंत्री श्री सोहन गबल जी सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने संगठन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रमिक हित एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी का उत्साहवर्धन किया।तीन स्थानों पर हुआ कार्यालयों का उद्घाटनविश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ड्राइवर एकता मजदूर संघ, शक्ति-रायगढ़ जिला द्वारा तीन स्थानों पर कार्यालयों का उद्घाटन किया गया।जामजोर — ड्राइवर एकता मजदूर संघ के महामंत्री एवं कार्यालय मंत्री के नेतृत्व में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।भद्री चौक, शक्ति — कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता आजाद एवं संगठन मंत्री श्री सोहन गबेल जी, जो भद्री चौक कार्यालय के प्रभारी हैं, के नेतृत्व में मुख्य अतिथि श्रीमती गीता सोनी जी द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।एडु/छाल — संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी के नेतृत्व में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।तीनों स्थानों पर कार्यक्रम उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान ड्राइवरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में ड्राइवर एकता मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।कार्यक्रम के अंत में महामंत्री श्री सुलेश्वर पटेल जी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद किया।ड्राइवर एकता मजदूर संघ, शक्ति-रायगढ़ जिला द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा। संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और मेहनत से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।भारत माता की जय🙏 वंदे मातरम, भगवान विश्वकर्मा की जय🙏 एवं भारतीय मजदूर संघ के गगन भेदी नारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button