Chhattisgarh

नशा सामाजिक बुराई, युवा नशे से दूर रहकर विकसित भारत का सपना करें साकार: मंत्री श्री दयाल दास बघेल, देखिए खास खबर…

विजय कुमार देशलहरे प्रधान संपादक संवाद समृद्धि पथ :- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। युवा नशापान से दूर रहकर ही विकसित भारत के सपने को सार्थक बना सकते हैं।
मंत्री श्री बघेल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ है, युवा देश का भविष्य है। युवा शक्ति से भारत विश्व में परचम लहरा सकता है। युवा शक्ति में जो ताकत है, वह देश को नई ऊंचाइयों और नए मुकाम तक पहुंचाने की ताकत रखती है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने लगातार काम कर रही है। लेकिन नशे की लत इस पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है। इसलिए हर युवा को नशे से दूर रहकर देश और समाज के निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में नशापान सबसे बड़ा बाधक होता। उन्होंने उन्नत,सभ्य, समृद्ध व विकसित देश और समाज के निर्माण में योगदान देने आव्हान किया।

Oplus_131072

युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति… विधायक श्री दीपेश साहू
इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति, सबसे बड़ी पूंजी और सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाएँ। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। यह युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खेल, करियर और भविष्य को कमजोर कर देता है। कई प्रतिभाशाली युवा केवल गलत संगति और नशे की लत के कारण अपने जीवन के लक्ष्य से भटक जाते हैं।


उन्होंने कहा कि युवाओं से कहना चाहता हूँ कि आपका जीवन अनमोल है। अपने सपनों को किसी भी प्रकार के नशे की भेंट मत चढ़ाइए। अपने समय का उपयोग कर अपने गांव, मोहल्ले, विद्यालय, महाविद्यालय और पूरे जिले में नशा मुक्ति का वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने इस अवसर पर आगे कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि नशा नहीं, शिक्षा , रोजगार , खेल और स्वस्थ जीवन चुनेंगे। उन्होंने कहा कि एक जागरूक, स्वस्थ और आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने जिले के प्रत्येक युवा से आग्रह किया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहे और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यही हमारे उज्ज्वल भविष्य, सशक्त समाज और विकसित भारत की वास्तविक आधारशिला होगी।

नये भारत का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर…. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नशापान से दूर रहने प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को सार्थक बनाने के लिए नशामुक्त युवाओं की आवश्यकता है। यह अभियान भारत के नए भविष्य को संवारने में मदद करेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज से देशभर में नशामुक्त अभियान शुभारंभ हो रहा है। इस अभियान में देश के युवाओं को सामूहिक भागेदारी के साथ अमूल्य योगदान देने आव्हान किया।

नशे की कुरीतियों से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें… कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि नशापान की कुरीतियों से समाज को दूर ले जाकर ही हम समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकते हैं। सुश्री ममगाईं ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो युवा नशे की राह पर निकल पड़े हैं, उन्हें जागरूक कर नशापान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए जिले भर में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।
कार्यक्रम में मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 दिव्यांगों को बैटरीचलित ट्रायसिकल प्रदाय किया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

Oplus_131072

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू,नगर पंचायत बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिंहा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में स्कूल, कालेज के छात्र छात्राएं, विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button