जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व, देखिए खास खबर…


आनंद टंडन संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
गनियारी:-जीनियस पब्लिक स्कूल गनियारी में दीपावली पर्व पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर आकर्षक रंग-बिरंगी रंगोली,फूल-मालाओं और सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा विद्यालय की डायरेक्टर श्री चित्रासेन वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ ने एकजुट होकर माँ लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। और सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर डायरेक्टर श्री चित्रासेन वर्मा ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश और बुराई से अच्छाई की ओर जाने की प्रेरणा देती है। बच्चों में संस्कार और भारतीय परम्पराओं के प्रति सम्मान जगाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे – श्री युवराज वर्मा,श्री दुर्गेश साहू,गायत्री साहू,श्रीमती राधिका वर्मा,अन्नपूर्णा यादव,यामिन टंडन,आरती वर्मा,कालिंद्री साहू,तनु वर्मा,चंचल वैष्णव सहित समस्त शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।हर्षोल्लास और भाईचारे के बीच सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।और कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


