भाजयुमो.राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर को पहुंचेंगे रायपुर,गरियाबंद युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने जिलाध्यक्ष दीपक साहू ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रायपुर पहुंचने की अपील की , देखिए खास खबर…


संवाद समृद्धि पथ गरियाबंद
गरियाबंद :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. हेमांग जोशी का 22 एवं 23 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष दीपक साहू ने जिले के समस्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर रविवार को शाम 7 बजे रायपुर स्थित जैनम भवन के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।जिलाध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी

का प्रथम आगमन युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के युवा मोर्चा परिवार की ओर से स्वागत में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।इस संबंध में भाजयुमो जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे एवं पंकज निर्मलकर ने भी जिले के समस्त युवा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


