UncategorizedChhattisgarh

कृष्ण जन्माष्टमी पर नवागढ़ के राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद – महंत सुरेंद्र दास, देखिए खास खबर……

आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा

नवागढ़ /श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नवागढ़ स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में मंदिर समिति और नगरवासियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में नवागढ़ सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का लगातार आना-जाना लगा रहा।भंडारे में हजारों महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं प्रभु के समक्ष रखीं और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।भव्य भंडारे का शुभारंभ राम-जानकी कृष्ण-राधा मंदिर के महंत एवं छत्तीसगढ़ रुद्र सेना के संस्थापक पूज्य महंत सुरेंद्र दास जी और रुद्र सेना के जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन परोसकर किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा को भगवान की सेवा बताते हुए भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन और प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर मंदिर के महंत पूज्य महंत सुरेंद्र दास जी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मंदिर समिति और नगरवासियों द्वारा प्रतिवर्ष बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके बाद मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है।उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अगले दिन दही लूट के अवसर पर मंदिर समिति और नगरवासियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद और भोजन ग्रहण करते हैं। साथ ही, भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं।भंडारे के आयोजन में नगरवासियों और मंदिर समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सेवा, समरसता, श्रद्धा और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button