ChhattisgarhSSP CG PRO

एसपी बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी,देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 09 नवंबर 2026 को साइबर सेल सहित थाना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर विभिन्न ग्रामों में रेड कार्यवाही कर 123 जुआड़ी के कब्जे से नगदी रकम 3 लाख 12 हजार 640 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं 09 नवंबर 2026 को थाना एवं चौकी, साइबर सेल पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसामुडा गौरा-गौरी चौक के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह, सांस्कृतिक मंच लाईट के प्रकाश में आम जगह ग्राम भैंसामुड़ा, नवीन प्राथमिक शाला आबादी पारा ग्राम देवरबीजा, शीतला मंदिर के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह ग्राम घोटमर्रा, महामाया तालाब के पास ग्राम मरतरा, ग्राम घोठा शमशान घाट के पास, मंगल भवन स्ट्रीट लाईट के नीचेग्राम जुनवानी कला, बाजार चौक के पास ग्राम झिरिया, स्कुल के पीछे ग्राम पौसरी, नाला के पास बरगद पेड़ के नीचे ग्राम पौसरी, प्राथमिक स्कुल परिसर ग्राम जांता, गौरा-गौरी चौक ग्राम बहरबोड़ स्ट्रीट लाईट के नीचे, ग्राम भंवरदा स्ट्रीट लाईट के नीचे गौरा-गौरी चौक, ग्राम कोदवा स्ट्रीट लाईट के नीचे, ग्राम बिरनपुर खार पुलिया के पास, ग्राम चोंगीखपरी स्कुल के पास आम गली, ग्राम सांकरा यादव भवन के पास आम जगह, ग्राम पतोरा नवा तालाब के पास आम जगह, ग्राम रेवे गौठान के पास बिजली खंभा के नीचे आम जगह, ग्राम रेवे क्रिकेट ग्राउंड के पास, हाथीडोब से ग्राम सनडोंगरी कच्ची मार्ग कपास खेत के पास हाथीडोब सहित विभिन्न स्थानों के पास आम जगह पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआड़ियान पकड़े गए। जिसमें विभिन्न थाना एवं चौकी में कुल 21 प्रकरण दर्ज कर 123 जुआड़ियानों 01.देवचरण साहू उम्र 45 वर्ष, निवासी भैंसामुड़ा, 02. सतीश कहार उम्र 42 वर्ष, निवासी देवरबीजा, 03. राकेश यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी देवरबीजा, 04. संतोष यादव उम्र 56 वर्ष, 05. प्रहलाद साहू उम्र 60 वर्ष, निवासी देवरबीजा, 06. राजू मेहर उम्र 19 वर्ष, निवासी मातापारा नवागढ़, 07. दिलहरण पटेल उम्र 30 वर्ष, निवासी घोठा, 08. सनत राजपूत उम्र 45 वर्ष, निवासी अंधियारखोर, 09. जयंत वर्मा उम्र 40 वर्ष, निवासी कोदवा, 10. हेमंत साहू उम्र 21 वर्ष, निवासी रेवे,थाना बेरला जिला बेमेतरा सहित अन्य 113 जुआड़ियान, कुल 123 के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। जुआड़ी के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 3 लाख 12 हजार 640 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल सहित विभिन्न थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।विगत पांच दिवस में जिले के सभी थाना एवं चौकी थाना बेमेतरा, नवागढ़, नांदघाट, दाढ़ी, खम्हरिया, बेरला, चंदनू, साजा, परपोडी एवं चौकी मारो, देवकर, खण्डसरा, देवरबीजा, कंडरका, संबलपुर में कुल 106 प्रकरण दर्ज कर 539 जुआडियानों के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 6,03,595/- रूपये ( 6 लाख 03 हजार 595 रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button