आबकारी की कार्रवाई में 23 लीटर शराब जप्त आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज


संवाद समृद्धि पथ जांजगीर चांपा :- कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई – विभाग से मिली जानकारी अनुसार कार्रवाई दिनांक 14/11/2026 को बम्महनीडीह ब्लाक अंतर्गत ग्राम कपिस्दा में आरोपी कृष्णा कुमार चंद्रा कपिस्दा निवासी उम्र 40 वर्ष के कब्जे मकान से 18 लीटर देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर महुआ शराब कुल 23 लीटर शराब जप्त कर आरोपी कृष्णा कुमार चंद्रा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, & 34(2) 59 क, के तहत प्रकरण कायम किया गया।इस कार्यवाही में आबकारी वृत्त चांपा प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक मनीष कुमार साहू , जिला उड़नदस्ता प्रभारी गुलशन साहू ,आबकारी मुख्य आरक्षक गीता कमल, किशन श्राफ,नगरसैनिक , बबलू कंवर,नरेंद्र कमल एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा बताया गया है।


