Chhattisgarh

सेवा से संस्कार और पोषण से सशक्त भविष्य का संदेश, आलेखूंटा में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रमदेव, देखिए खास खबर…

प्रसाद बघेल संवाद समृद्धि पथ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम आलेखूंटा आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल हुईं और क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर माताओं एवं बहनों से संवाद किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं से पोषण, शिशु देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और संस्कारित भविष्य ही विकसित समाज की मजबूत नींव है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य की पहली पाठशाला भी हैं।अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जब हमारी माताएं और बहनें स्वस्थ एवं जागरूक होंगी तभी हमारा परिवार और समाज सशक्त होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरणा लेकर हमें पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं बहनों से संवाद करते हुए बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button