Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी ,, देखिए खास खबर…

जिला- बेमेतरा थाना नांदघाट पुलिस टीम को स्थायी वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी नांदघाट पुलिस के गिरफ्त में

बेमेतरा / पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं *इसी क्रम में 10 सितम्बर 2026 को* थाना नांदघाट पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में अपराध क्रमांक 372/2017, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी बिरू मसीह पिता दीपक मसीह उम्र 24 वर्ष, निवासी विश्रामपुर, थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाठापारा को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया *उक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, अशोक तिर्की, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश राजपूत, संजय साहू, अजय गोयल सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button