तूफान एवं अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों और आम जनता को तत्काल मुआवजा दे सरकार दाऊ राम चौहान , देखिए खास खबर…



संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
बेमेतरा:-छत्तीसगढ़ प्रदेश में तूफान, तेज आंधी एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों और आम जनता को हुए नुकसान पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी ने चिंता व्यक्त की है।पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों एवं आम नागरिकों को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।उन्होंने कहा कि तूफान एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की खड़ी फसलें, धान, सब्जियां एवं अन्य कृषि उपज प्रभावित हुई हैं। वहीं अनेक गरीब परिवारों के मकानों एवं घरेलू संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसी परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।दाऊ राम चौहान ने शासन से मांग की है कि प्रत्येक प्रभावित गांव में तत्काल सर्वे कराया जाए तथा वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को फसल क्षति का मुआवजा, मकान क्षति की सहायता एवं अन्य राहत राशि प्रदान की जाए।उन्होंने यह भी मांग की कि फसल बीमा के पात्र किसानों को बीमा क्लेम शीघ्र दिलाया जाए तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय शासन की प्राथमिकता पीड़ित जनता एवं अन्नदाता किसानों को राहत पहुंचाना होना चाहिए। इसलिए सरकार बिना किसी देरी के प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे।शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी पीड़ित किसानों एवं आम जनता को न्यायसंगत मुआवजा दिलाने की मांग करती है।जारीकर्ता:दाऊराम चौहान छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टीजिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़।

