पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी जिला-बेमेतरा,थाना नवागढ़ पुलिस टीम को स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता लंबे समय से फरार चल रहे 03 स्थायी वारंटी नवागढ़ पुलिस के गिरफ्त में, देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :-पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज 02 नवंबर 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में प्रकरण क्रमांक1327/2018, 2320/2018, 3843/2022, धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 03 स्थायी वारंटियों 01. छेदीलाल सारथी पिता पुसाउराम सारथी उम्र 75 वर्ष, निवासी छेरकापुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, 02. आनंद कुमार जोशी पिता फुलदास जोशी उम्र 44 वर्ष, निवासी भैसामुडा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, 03. चंद्रविलास पिता धनलाल उम्र 34 वर्ष, निवासी खाम्ही (सिंघनपुरी)थाना चंदनू जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक राजीव शर्मा, आरक्षक मेला राम यादव, ओंकार निर्मलकर सहित थाना नवागढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

