Chhattisgarh

शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई,रामचरण वर्मा, मनोज पांडे सहित सात सदस्य 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित , देखिए खास खबर…

बेमेतरा (छत्तीसगढ़):- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संगठन में अनुशासनहीनता एवं पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध चंदा वसूली करने, वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों का पालन नहीं करने तथा संगठनात्मक अनुशासन भंग करने के आरोपों के संबंध में रामचरण वर्मा, मनोज पांडे सहित अन्य पांच सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।पार्टी प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान द्वारा संबंधित सात सदस्यों को 6 वर्ष के लिए सभी संगठनात्मक पदों से पदमुक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने स्पष्ट किया कि शिवसेना के नाम का उपयोग कर बिना अधिकृत अनुमति चंदा वसूली करना, संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाना तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। प्रत्येक शिवसैनिक एवं पदाधिकारी को पार्टी के नियमों, सिद्धांतों एवं निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। पार्टी के नाम पर व्यक्तिगत लाभ उठाने अथवा संगठन के नाम का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी के नाम पर अनधिकृत गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।जारीकर्ता:दाऊ राम चौहानप्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)पार्टी प्रमुख:डॉ. आनंद मल्होत्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button