Chhattisgarh

नगर पंचायत मारो में विभिन्न निर्माण कार्यों का होगा लोकार्पण,भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ,देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- नगर पंचायत मारो, जिला बेमेतरा द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आज 18 नवंबर 2026, दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मारो में आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल जी करेंगे अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल , बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, एवं साजा विधायक श्री ईश्वर साहू उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरे जी, जिला पंचायत बेमेतरा की सभापति श्री अंजु बघेल , पूर्व अध्यक्ष श्री जागेश्वर सिंह ठाकुर जी, श्री नरेंद्र साहू , श्री राकेश राजपूत , श्री टार्जन साहू , श्री मनीष जायसवाल ,सरपंच संघ अध्यक्ष श्री लालन यादव , सहित समस्त पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।नगर पंचायत मारो के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष सिंह ने समस्त नगरवासियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button