UncategorizedChhattisgarh

कवर्धा में कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 40) की विशाल आमसभा संपन्न 25 वर्ष से चली आ रही कथित मनोनयन व्यवस्था के विरुद्ध बड़ा निर्णय, देवेंद्र सिंह चौहान सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित , देखिए खास खबर…

आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ

कबीरधाम (कवर्धा) छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 16,000 कोटवारों के लोकतांत्रिक अधिकारों, पुश्तैनी मालगुजारी भूमि पर भूमिस्वामी अधिकार तथा मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 40) का प्रांतीय महासम्मेलन सह विशेष आमसभा कबीरधाम स्थित कृषि उपज नया मंडी प्रांगण (शासकीय मुख्य शेड) में आयोजित हुआ।सम्मेलन में प्रदेश के 25 जिलों एवं 120 तहसील इकाइयों से 5,000 से अधिक कोटवार प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बलौदाबाजार मुंगेली, बिलासपुर दुर्ग रायपुर, जगदलपुर कोंडागांव बीजापुर कोरबा भोपाल पट्टन गंगालूर,बेमेतरा राजनांदगांव मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी खैरागढ़ छुईखदान गंडई गरियाबंद कांकेर महासमुंद जांजगीर चांपा शक्ति रायगढ़ आदि जिला व तहसील के कोटवार साथी उपस्थित रहे सम्मेलन में संस्था की मूल नियमावली (बायलॉज) के पालन, संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने तथा आगामी चुनाव की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुरानी कार्यकारिणी के संबंध में निर्णयआमसभा में प्रतिनिधियों ने संस्था की मूल नियमावली के उस प्रावधान पर चर्चा की, जिसके अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित है। सभा में प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार तत्कालीन प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो चुका था।प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं विभिन्न जिला तथा तहसील समितियों के संचालन को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही। आमसभा में इस विषय पर चर्चा के बाद समयावधि पार कर चुकी प्रांतीय कार्यकारिणी तथा संबंधित संभागीय, जिला एवं तहसील समितियों को भंग घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।वित्तीय मामलों की जांच एवं फोरेंसिक ऑडिट का प्रस्तावआमसभा में संगठन के नाम पर विभिन्न अवसरों पर की गई कथित चंदा वसूली तथा वित्तीय लेन-देन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्मेलन एवं सुप्रीम कोर्ट से संबंधित कार्यों के नाम पर एकत्रित धनराशि तथा उसके उपयोग की विशेष फोरेंसिक ऑडिट एवं निष्पक्ष वित्तीय जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया।सभा ने जांच में यदि वित्तीय अनियमितता अथवा आपराधिक कृत्य प्रमाणित होते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज कराने एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया।100 सदस्यीय प्रांतीय तदर्थ महासमिति का गठनसंस्था के सुचारू संचालन तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आमसभा में 100 सदस्यीय प्रांतीय तदर्थ महासमिति गठित करने का निर्णय लिया गया।साथ ही आगामी 3 माह के भीतर निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक चुनाव कराने के उद्देश्य से जिला एवं तहसील स्तर पर 5-5 सदस्यीय प्रभारी निर्वाचन समितियों के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणाविशाल आमसभा में उपस्थित प्रतिनिधियों की सहमति के आधार पर नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई—प्रदेश अध्यक्ष: श्री देवेंद्र सिंह चौहान, जिला बेमेतरा — संपर्क: 9752420269प्रदेश उपाध्यक्ष: श्री कमल कांत बंजारे, जिला कबीरधाम — संपर्क: 8959146621प्रदेश सचिव: श्री धनीदास मानिकपुरी, जिला कबीरधाम — संपर्क: 8959020961प्रदेश सलाहकार: श्री हीरालाल साखरे,जिलामोहला-मानपुर — संपर्क: 7869633176प्रदेश महामंत्री श्री मनहरण सिंह नंद 62609 71666जिला शक्तिप्रदेश सह सचिव: श्री मोहन दास मानिकपुरी,जिला बलौदाबाजार — संपर्क: 6263559149प्रदेश संगठन मंत्री: श्री गीता राम गंधर्व, जिला मुंगेलीप्रदेश कोषाध्यक्ष: श्री तिलक दास मानिकपुरी, जिला बिलासपुरप्रदेश मीडिया प्रभारी: श्री विनोद गंधर्व, जिला मुंगेली — संपर्क: 7748953334संभागीय अध्यक्षों की घोषणादुर्ग संभाग: श्री पंचम दास मानिकपुरी, जिला कबीरधाम — संपर्क: 7898764692रायपुर संभाग: श्री अवध सिंह चौहान, आरंग — संपर्क: 9752302930बस्तर संभाग: श्री बढ़या मरकाम, बीजापुर — संपर्क: 9406089555आमसभा में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संगठन का संचालन अब मूल नियमावली (बायलॉज 40), पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोटवारों के अधिकारों, मालगुजारी भूमि के भूमिस्वामी अधिकार, सम्मानजनक मानदेय तथा संगठन की आर्थिक पारदर्शिता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।सम्मेलन के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने संगठन में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने, सदस्यता सत्यापन एवं अभिलेखों को व्यवस्थित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में लोकतांत्रिक चुनाव कराने का संकल्प लिया।जारीकर्ता:कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़पंजीयन क्रमांक 40प्रांतीय महासम्मेलन / विशेष आमसभा, कबीरधाम (कवर्धा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button