दीपावली मिलन एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन 16 नवंबर को बेमेतरा में,देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा- छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ जिला इकाई बेमेतरा के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आगामी 16 नवंबर 2026, सोमवार को टाउन हॉल, दुर्ग रोड बेमेतरा में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान करना तथा आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है। समारोह में प्रदेशभर के पत्रकारों, संपादकों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी शामिल होंगे।वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, श्री प्रहलाद रजक, श्री अजय साहू, श्री जितेन्द्र साहू, श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, श्री विजय सिन्हा, श्रीमती हेमा जय दिवाकर, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्रीमती संध्या परघनिया, श्री खोखबहरा साहू, श्रीमती माया हीरा बारले एवं श्री लालन यादव,प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ श्री विनय मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कश्यप, प्रदेश महासचिव श्री पंकज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उमाशंकर साहू, श्री भागवत पात्रे, श्री श्रवण धृतलहरे, श्री अजीत मिश्रा, श्री तरुण पटेल, श्री विजय कुमार देशलहरे,श्री मणिशंकर दिवाकर, श्री अनिल दुबे महामंत्री सरगांव मण्डल एवं पंडित विद्याशंकर, रमाकांत मिश्रा कराटे फेडरेशन अध्यक्ष,राजेश यादव स्टेट हेड R हिंदुस्तान टीवी, भूषण श्रीवास प्रेस क्लब बिलासपुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।महासंघ जिला इकाई बेमेतरा ने जिले एवं प्रदेश के समस्त पत्रकार साथियों, संपादकों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।कार्यक्रम का विवरण:- दिनांक: 16 नवंबर 2026, सोमवार – समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक- स्थान: टाउन हॉल, दुर्ग रोड, बेमेतरासादर निवेदक:छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघजिला इकाई – बेमेतरा संपर्क सूत्र:6260832594, 9109561499, 6268262079

