Uncategorized

सरगुजासपादक वीरेन्द्र तिवारी ड्रंक एंड ड्राइव में स्कार्पियो चालक पर 12 हजार का जुर्मानाबतौली,

सरगुजासपादक वीरेन्द्र तिवारी ड्रंक एंड ड्राइव में स्कार्पियो चालक पर 12 हजार का जुर्मानाबतौली, 24 सितंबर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बतौली पुलिस ने शराब के नशे में बिना वैध लाइसेंस और बिना सीट बेल्ट के स्कार्पियो चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान स्कार्पियो क्रमांक CG-15-DY-9795 को रोककर जांच की गई। चालक की पहचान सोनल सिंह उर्फ सुभान सिंह (26), निवासी बंगाली चौक, अंबिकापुर के रूप में हुई। जांच में चालक के शराब के नशे में होने के साथ उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होना और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना पाया गया।पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185, 194(बी)(1) एवं 3/181 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चालक पर 12 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button