बलरामपुर में 50 लाख का गांजा बरामद, पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो से अधिक गांजाबलरामपुर


। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से 109 किलो 235 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के डाला के नीचे विशेष रूप से गुप्त चेंबर तैयार कर उसमें गांजा छिपाया था।पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध बोलेरो पिकअप की जांच के दौरान वाहन में कुछ असामान्य नजर आया। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान डाला के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। चेंबर को खोलकर तलाशी लेने पर उसके भीतर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गुप्त चेंबर से बरामद गांजे का वजन कराया, जो कुल 109 किलो 235 ग्राम निकला। गांजा करीब 100 अलग-अलग पैकेटों में रखा गया था। तस्करों ने गांजे को इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच के दौरान वह आसानी से नजर नहीं आए।पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।क्षेत्र की छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।9406252085 7000817937
