राष्ट्रीय एकता दिवस पर बतौली थाना में गूंजा एकता का संदेश, पब्लिक एवं पुलिसकर्मियों ने देखा प्रधानमंत्री का संबोधन और एकता परेड


वीरेंद्र तिवारी | सरगुजा, बतौली। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे देश में उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सरगुजा जिले के बतौली थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेक सेंगर के नेतृत्व मे पब्लिक एवं पुलिस स्टाफ ने डीडी नेशनल चैनल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन देखा और सुना। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।बतौली थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। थाना प्रभारी विवेक सेंगर ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति, सद्भावना और आपसी विश्वास को मजबूत करना भी है।कार्यक्रम में थाना प्रभारी विवेक सेंगर सहित थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

