Uncategorized

ववक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा युवा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए खेम यादव, देखिए खास खबर…

ववक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा युवा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए खेम यादव

देव प्रसाद बघेल: वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा प्रदेश स्तरीय युवा अभिव्यक्ति समारोह का आयोजन विमतारा सभागार, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे ग्राम लोहरसी के युवा कलाकार खेम यादव को युवा गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि उपसंचालक (वित्त) श्रद्धा सुमन एक्का थीं। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा ने की। मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि इस वर्ष लोक कला, जल संरक्षण, जैव संरक्षण, रक्तदान, छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास, खेल, लेखन, पत्रकारिता, शिक्षा व चिकित्सा में नवाचारी कार्य करने वाले 50 युवाओं का चयन किया गया था। समारोह में खेम यादव लोकगीत भी प्रस्तुत किए। सम्मान प्राप्त कर खेम यादव ने वक्ता मंच और जन एकता फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। अपनी कला यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मैं छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत से बहुत लगाव रखता हूँ, मुझे लोक संगीत से प्रेम है। मैं चाहता हूँ कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। खेम यादव सिर्फ कलाकार ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संवाहक हैं। इन्होंने लुप्त हो रही लोक परंपरा को जीवित रखने प्रयासरत है। ठीक उसी प्रकार खेम यादव खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 2019 से युवा उत्सव में हार्मोनियम वादन और लोकगीत, को लेकर लगातार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं, और विभिन्न क्षेत्रों में इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें लोक कला वर्ग में सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन अध्यक्ष राजेश पराते एवं संयोजन शुभम साहू द्वारा किया गया।

अंचल के इस होनहार युवा संगीतकार खेमचंद यादव को महत्ती उपलब्धि के लिए जिला गरियाबंद के कलाकारों और साहित्यकारों ने बधाईयां दी है, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नूतन लाल साहू गोकुल साहू कमलेश कौशिक पुरुषोत्तम चक्रधारी काशीपुरी कुन्दन , कलाकार संगठन प्रमुख गौकरण मानिकपुरी राजकुमार यादव तुलेश्वर घृतलहरे गंगा बाई मानिकपुरी चैतू राम तारक बृजलाल सिन्हा नंदकुमार ध्रुव विजय कुमार पटेल सेवक ठाकुर तुलेश्वर घृतलहरे आदि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button