सरगुजा संपादक वीरेंद्र तिवारी बतौली में आँखों के सामने ढहा कच्चा मकान, 6 सदस्यों की बाल-बाल बची जान*


*सरगुजा संपादक वीरेंद्र तिवारी बतौली में आँखों के सामने ढहा कच्चा मकान, 6 सदस्यों की बाल-बाल बची जान**बतौली, सरगुजा -* बतौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के लोहरटांगरपारा में शनिवार रात 10 बजे बड़ा हादसा टल गया। जहाँ एक कच्चा मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया और लाखों की क्षति हो गई।सरगुजा के बतौली के ग्राम पंचायत गोविंदपुर लोहरटांगरपारा निवासी राजकुमार यादव अपनी पत्नी व 4 बच्चों के साथ खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। इसी दौरान कच्चे घर की दीवार की मिट्टी गिरने लगी, जिससे सभी हड़बड़ाकर घर से बाहर निकले ही थे कि पूरा कच्चा घर जमींदोज हो गया।*मलबे में दबा लाखों का सामान*परिवार की आँखों के सामने घर ढह गया, जहाँ चावल, धान, गेहूँ, घरेलू सामान, बर्तन सहित लाखों रुपये का सामान दब गया। अब इस गरीब परिवार के पास रहने तक की जगह नहीं है और गुजर-बसर की चिंता सता रही है।परिवार ने पक्के के 1 कमरे में जागकर रात गुजारी लेकिन रविवार सवेरे वह भी गिर गया, जिससे इस परिवार को दोहरी समस्या झेलनी पड़ रही है। दैनिक उपभोग का सारा सामान दबने से जीवन-यापन की चिंता गहरा गई है।इस हादसे में घर के सदस्य राजकुमार यादव, पत्नी सीता यादव, संजय, पुष्पा, अमस्या, दीपा सभी बाल-बाल बच गए।परिवार ने जिला कलेक्टर से तत्काल मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है।*इस संबंध में जिला कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।*
