Chhattisgarh

शासकीय नवीन महाविद्यालय पेंड्रावन में “साइबर जागरूकता कार्यक्रम डिजिटल अरेस्ट” का आयोजन, देखिए खास खबर…

संवाद समृद्धि पथ दुर्ग धमधा:- शासकीय नवीन महाविद्यालय पेंड्रावन में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं डिजिटल सुरक्षा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परम्परा के अनुसार प्रभारी प्राचार्य सुश्री दामिनी कावड़े ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. सफक्कत अली (अतिथि व्याख्याता समाजशास्त्र) एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार सहायक प्राध्यापक (वनस्पति शास्त्र) द्वारा मुख्य रूप से डिजिटल अरेस्ट से संबंधित जानकारी प्रदान की गई वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही साइबर अपराधों की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के एकदम नवीन रूप में प्रचलित डिजिटल अरेस्ट के बारे में डॉ. सफक्कत अली ने विस्तार से समझाया गया कि किस प्रकार से वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके उनसे धोखाधड़ी करके पैसों की वसूली की जा रही है। डॉ. सफक्कत अली ने आप बीती (सत्य घटना का दृष्टान्त ) के रूप में बताया कि उनके साथ भी वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई थी परंतु सतर्कता एवं जानकारी होने की वजह से वह डिजिटल अरेस्ट का शिकार होने से बच गए। श्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आज के डिजिटल युग में हम सभी मोबाइल, इंटरनेट, सोशल-मीडिया तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का प्रतिदिन उपयोग करते हैं। इन सुविधाओं ने हमारे जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इनके साथ साइबर अपराधों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। आजकल ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल इत्यादि दिन
प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, इसलिए हम सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए गए

> सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।


> अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा ना करें

> कभी भी किसी भी प्रकार के वीडियो कॉल के माध्यम से कोई भी पुलिस अधिकारी मजिस्ट्रेट या जज कॉल पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करते अतः यदि इस प्रकार का कोई कॉल आए तो आपको हमेशा सतर्क रहना है कि यह फर्जी कॉल या किसी ठग का कॉल भी हो सकता है।


> साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार साइबर जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button