Chhattisgarh

कंतेली-हथमुड़ी-दुर्ग-बेमेतरा मार्ग पर गड्ढों को भरने का कार्य तेज,वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत,देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- जिले के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक कंतेली-हथमुड़ी-दुर्ग-बेमेतरा मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग बेमेतरा द्वारा युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी अब जल्द ही दूर होने वाली है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे बन गए थे, जिससे दोपहिया से लेकर भारी वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी। विशेषकर रात्रि के समय तेज गति से चलने वाले वाहनों के लिए ये गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे थे।सड़क सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढों को मुरम और डामर से भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस मरम्मत कार्य के पूर्ण होने से आवागमन सुगम और तेज होगा। वाहन रखरखाव के खर्च में कमी आएगी। दुर्घटनाओं की आशंका में काफी कमी आएगी।व्यापारिक परिवहन को गति मिलेगी स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने इस पहल का स्वागत किया है। जनहित से जुड़े इस कार्य को प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में रखा गया है।लोक निर्माण विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें और विभाग को सहयोग प्रदान करें, ताकि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button