UncategorizedChhattisgarhMadhya PradeshRaipur

पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य हित में उठी आवाज, शासकीय अस्पतालों में पृथक जनरल वार्ड की मांग,मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन, देखिए खास खबर…..

*संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा :- पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारों को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संघ की ओर से प्रदेश के सभी शासकीय एवं शासन से लाभान्वित अर्धशासकीय अस्पतालों में पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए पृथक जनरल वार्ड की व्यवस्था किए जाने की मांग शासन के समक्ष रखी गई है।

संवाद समृद्धि पथ के प्रधान संपादक एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार देशलहरे ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद पवैया के मार्गदर्शन में इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की पहल की है। ज्ञापन जिला कलेक्टर, बेमेतरा के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं शासन से लाभान्वित अर्धशासकीय अस्पतालों में पत्रकारों और उनके आश्रित परिवारों के लिए पृथक जनरल वार्ड निर्धारित किया जाए। साथ ही इस सुविधा को लागू करने के लिए शासन स्तर से स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।

पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। वे आम जनता की समस्याओं, जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों, शासन की योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को निरंतर सामने लाते हैं। कई बार पत्रकारों को कठिन परिस्थितियों एवं विभिन्न चुनौतियों के बीच अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है।

इसके बावजूद स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के समय पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा का अभाव महसूस किया जाता है। बीमारी, आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या अथवा अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारों के लिए पृथक जनरल वार्ड की व्यवस्था किए जाने से उन्हें बेहतर एवं व्यवस्थित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकती है।

देशलहरे जी एवं संघ का कहना है कि यह मांग किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पात्र पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए नियमानुसार स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रखी जा रही है। इसके लिए पात्रता, पहचान-पत्र तथा सुविधा के उपयोग से संबंधित स्पष्ट नियम बनाए जाने का भी आग्रह किया गया है, ताकि व्यवस्था का पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।

इस मांग को मजबूती प्रदान करने के लिए बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रेषित की जाएगी। संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं विभाग से पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य हित से जुड़ी इस मांग पर आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया जाएगा।

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्य सरकार पत्रकारों की इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक एवं सकारात्मक विचार करेगी। पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की यह पहल पत्रकार कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी शासकीय एवं शासन से लाभान्वित अर्धशासकीय अस्पतालों में पात्र पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए पृथक जनरल वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए आवश्यक शासनादेश जारी कर इसे प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button