पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी , देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा:-पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश एवं सायबर सेल, थाना दाढ़ी की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपी 01. प्रितोश सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह उम्र 26 वर्ष, 02. विश्वनाथ सिंह ठाकुर पिता राम सोनाही सिंह उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी नवागांव कला थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से कुल 01 किलो 019 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 50,950/- रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.25 पी. 5535 कीमती करीबन 35,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती करीब 28,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 1,13,950/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को थाना दाढ़ी पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में नवागढ़ की ओर से अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम बिरसिंघी की ओर आ रहे हैं, कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम बिरसिंघी खार कचची मार्ग में घेराबंदी कर आरोपी प्रितोष सिंह एवं विश्वनाथ सिंह को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया। उक्त आरोपियों से पुछताछ करने पर पता चला कि मोबाईल के माध्यम से मुंगेली के एक व्यक्ति से संपर्क कर मुंगेली जाकर गांजा को खरीद कर लाने की बात सामने आया।जिसमें थाना दाढ़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 01. प्रितोश सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह उम्र 26 वर्ष, 02. विश्वनाथ सिंह ठाकुर पिता राम सोनाही सिंह उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी नवागांव कला थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा के कब्जे से कुल 01 किलो 019 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग 50,950/- रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 25 पी. 5535 कीमती करीबन 35,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती करीब 28,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 1,13,950/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी की पता तलाश जारी हैं।इस संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, साइबर सेल प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक नुरेश वर्मा, यशवंत यादव, थाना दाढ़ी से आरक्षक महेश दिवाकर, चंद्रकुमार पटेल, फिरोज साहू सहित सायबर सेल एवं थाना दाढ़ी के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।समाज पर सकारात्मक प्रभाव आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।

