ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ बतौली पुलिस की कार्रवाईड्रंक एंड ड्राइव के तीन मामलों में वाहन चालकों पर 44 हजार रुपये का जुर्माना


शराब के नशे में बाइक चलाने वाले तीन चालकों पर कार्रवाई, न्यायालय ने सुनाया अर्थदंड; यातायात नियमों के उल्लंघन पर बतौली पुलिस सख्तबतौली, सरगुजा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बतौली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने तीनों मामलों में कुल 44 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बतौली की टीम वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए तीन चालकों को पकड़ा। जांच के दौरान तीनों चालकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।पहले मामले में 10 हजार रुपये का जुर्मानापहले मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-EA-2128 के चालक लल्लू गिरी, पिता धनी गिरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बरगीडीह, थाना लुण्ड्रा को रोककर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। डॉक्टरी मुलाहिजा कराए जाने पर भी उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने चालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।बिना नंबर और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर भी कार्रवाईदूसरे मामले में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल के चालक निशांत कुजूर, पिता भुनेश्वर कुजूर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सुवारपारा, थाना बतौली को पकड़ा। जांच में उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।तीसरे मामले में इसी प्रकार बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल चलाते हुए राकेश तिर्की, पिता कमलेश्वर तिर्की, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुवारपारा, थाना बतौली के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, डॉक्टरी मुलाहिजा में उसके भी शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 185, 182(ए)(4) और 192(1)(ए) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने दोनों वाहन चालकों पर 17-17 हजार रुपये, कुल 34 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की नजरबतौली पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे वाहन चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित थाना पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रहे।वीरेन्द्र तिवारी | सरगुजा संवाददाता ऐसी छोटी बड़ी खबरों स संपर्क नंबर

