ChhattisgarhSSP CG PRO

आगामी त्योहारों के मद्देनजर बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान जारी शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर चौकी मारो पुलिस की कार्रवाई, 02 प्रकरण में 20,000/रूपये समन शुल्क, देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का तथा एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर अचानक वाहन चेकिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाइश भी दी जा रही है।23 अक्टूबर 2026 को यातायात बेमेतरा में 13 चालान में 13 वाहन चालको, कुल 13 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें प्रकरण घातक स्थिति में वाहन खड़ी करना, मौके पर कागजात पेश नहीं करना, बिना नंबर, बिना लायसेंस एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 13 प्रकरण में 4,800/- रूपये समन शुल्क लिया गया। तथा चौकी मारो में शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 02 वाहन चालकों के विरुद्ध 02 प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां 02 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम, की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। 02 प्रकरण में 20,000/- रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, चौकी प्रभारी मारो सतवन सिंह निराला, सउनि जहीर खान सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।बेमेतरा पुलिस द्वारा शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन या उससे बड़ी वाहन हो कोई भी गाड़ी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है , वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button