Chhattisgarh

सामाजिक एकता एवं विकास को लेकर गनियारी परिक्षेत्र में सामाजिक बैठक संपन्न , देखिए खास खबर…

आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा नवागढ़ :– छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज के गनियारी परिक्षेत्र में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय युवा कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम प्रमुख, परिक्षेत्र प्रमुख एवं राज कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज प्रधान श्री राजकुमार वर्मा ने सामाजिक विकास में सभी की सहभागिता एवं सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों एवं भेदभाव को त्यागकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सक्रिय योगदान देने की अपील की।उन्होंने ग्राम प्रमुख एवं परिक्षेत्र प्रमुखों को विशेष रूप से ग्राम स्तर पर सामाजिक नियमों के सुचारू संचालन तथा समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दायित्व सौंपा।कार्यक्रम का संचालन राज सचिव श्री नंदू वर्मा ने किया। उन्होंने समाज को निरंतर आगे बढ़ाने तथा केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा राज को दिए गए निर्देशों एवं सामाजिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम गनियारी के समस्त सामाजिक बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री पुनीत वर्मा, श्री सुरेश वर्मा, केंद्रीय सचिव श्री दिनेश वर्मा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री खुमान वर्मा, केंद्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. मुकेश वर्मा, केंद्रीय सदस्य श्री संजू वर्मा, श्री नंदकुमार वर्मा डॉ सुरेश वर्मा नंदू वर्मा उमेंद्र वर्मा राजा वर्मा युवराज रामधन नरेश सहित राज कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य मार्गदर्शन श्री पेखन लाल वर्मा, गनियारी ने किया। बैठक में गनियारी परिक्षेत्र के समस्त ग्राम प्रमुखों एवं सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।बैठक में सामाजिक एकता, अनुशासन, सामाजिक नियमों के पालन तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने समाज को संगठित, मजबूत एवं प्रगतिशील बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्री रुपेश वर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button