प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज बेमेतरा,के जिला अध्यक्ष बने राजा लाल बंजारे , देखिए खास खबर…


आनंद टंडन संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे संगठन विस्तार के बेमेतरा जिला के सभी चार ब्लॉक नवागढ़, बेरला, साजा, बेमेतरा ब्लॉक में पदाधिकारियो का निर्वाचन संपन्न कराने के उपरान्त जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी का निर्वाचन के लिए 17, एवं 18 अक्टूबर की तिथि तय किया गया था। प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे एवं सहदेव जोशी ने 17 अक्टूबर को नामांकन प्रकिया संपन्न कराए। 18 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सोनवानी प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजलि बरमल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती द्रोपती जोशी, शकुंतला डांडे रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश बंजारे, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, भुवन दास जांगड़े, के आतिथ्य एवं जिला पदाधिकारीयो की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषण किया गया जिसमें निर्विरोध राजा लाल बंजारे को जिला अध्यक्ष, श्रीमती मैना देवी माण्डले को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संदीप खर्रे, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार सोनवानी , विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष कोमल मानदेव तथा संघर्ष समिति अध्यक्ष चंद्रिका घिड़ौड़े सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वरी घृतलहरे , सुरक्षा सेवा समिति में अमित टंडन को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष कुंजराम गेंड्रे, सत्यनारायण , विजय जोशी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ननकी पात्रे , जिला सचिव देवीचंद डेहरे सह सचिव कमल जांगडे , कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद टंडन, प्रवक्ता प्रेमदास दोहरे , मीडिया प्रभारी खिलेश्वर घृतलहरे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । 15 कार्यकारिणी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों में भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के माध्यम से गांव – गांव में संगठन विस्तार कर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया।


