आगामी त्योहारों के मद्देनजर बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान जारी एसपी श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन में जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच, ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही जांच,देखिए खास खबर…



संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :- आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का तथा एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज 22 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 3 हजार 600 रुपये का समन शुल्क लिया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर अचानक वाहन चेकिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाइश भी दी जा रही है।आज 22 अक्टूबर 2026 को यातायात बेमेतरा में 12 चालान में 12 वाहन चालको, कुल 12 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमेंप्रकरण घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश नहीं करना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 प्रकरण में 3,600/- रूपये समन शुल्क लिया गया बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ आवश्यकतानुसार वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने अथवा एम्बुलेंस को सूचना देने का आग्रह भी किया गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना पीड़ित की सहायता करने वाले व्यक्तियों को पुलिस या अस्पताल द्वारा किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा।बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है,वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

