शरद पूर्णिमा पर बाघुल में गंगा आरती,देखिए खास खबर…


आनंद टंडन संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
नवागढ़ :- ग्राम बाघुल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन,पवित्र पर्व पर 25 अक्टूबर रविवार को गंगा स्वरूपा हांफ नदी की महाआरती की जाएगी।आयोजन का यह चतुर्थ वर्ष है। इस वर्ष भव्य कलश यात्रा सायं 4 बजे बजरंग बली मंदिर चौक से सरपंच कृष्णी देवी और समस्त ग्रामवासी के साथ रामधुनी गाते सभी मंदिरों का दर्शन कर ग्राम भ्रमण कर श्री राम जानकी, शिव मंदिर तट पर समस्त ग्रामवासी की भावना पूर्ण उपस्थिति में महा आरती उतारी जाएगी।उपस्थित विप्रजन द्वारा पूजा अर्चना कर पहले धूप द्वारा शिव आरती की जाएगी तत्पश्चात दीपों द्वारा महाआरती कर दीपदान किया जाएगा। इस आयोजन के लिए पूरे गांव में अत्यधिक उत्साह और उमंग दिख रहा है। इस वर्ष का विशेष आकर्षण आरती के साथ साथ भव्य आतिशबाजी रहेगा।सरपंच कृष्णी देवी ने समस्त ग्रामवासी और आस पास के सभी धर्म प्रेमी स्वजनों से इस भव्य आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

