शिक्षा विभागीय कर्मचारी सहकारी समिति की 56वीं वार्षिक आमसभा संपन्न; 43.78 लाख रुपये के संचित लाभ में रही समिति, देखिए खास खबर…


संवाद समृद्धि पथ मध्यप्रदेश विदिशा: शिक्षा विभागीय कर्मचारी सहकारी समिति मर्यादित, विदिशा की 56वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन तारा देवी अग्रवाल धर्मशाला में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समिति का वार्षिक प्रतिवेदन पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा जी एवं वर्तमान अध्यक्ष बलभद्र सिंह मीणा द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में जानकारी दी गई कि 31 मार्च 2026 की स्थिति में समिति ₹43,78,473 (तिरालीस लाख अठहत्तर हजार चार सौ तिहत्तर रुपये) के संचित लाभ में है। समिति की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि:सदस्यों की अमानत राशि (बचत) पर 7% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
समिति के पास स्वयं का पर्याप्त फंड उपलब्ध है और सभी के निरंतर सहयोग से लाभ अर्जित किया जा रहा है। ऋण हितग्राहियों को मात्र 24 घंटे के भीतर ऋण उपलब्ध करा दिया जाता है।
इस अवसर पर भामाशाह लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में शिक्षकों को समिति से आवश्यकतानुसार लोन लेने के साथ-साथ बचत (सेविंग) करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने अपने सम्मान के लिए सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर शर्मा जी ने संस्था के इतिहास और प्रगति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री चंद्रशेखर शर्मा जी ने किया एवं सभी का आभार व्यक्त समिति के अध्यक्ष बलभद्र सिंह मीणा ने किया।
कार्यक्रम में भामाशाह श्री अरुण सोनी जी, श्री मुन्नालाल रघुवंशी जी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री घासीराम जी बघेल, वर्तमान संचालक मंडल से श्री विश्वनाथ शर्मा जी, श्री गोपाल सिंह अहिरवार, श्री बृजमोहन शर्मा, श्रीमती मीना पाठक, श्री संजय श्रीवास्तव जी, श्री विनोद श्रीवास्तव जी, श्री राम सहाय जैन जी, बृजेंद्र सिंह राणा जी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट व्यंजन और स्वरुचिकर भोजन के साथ हुआ, जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।



