संवाद समृद्धि पद वीरेंद्र तिवारीड्रंक एंड ड्राइव के चार मामलों में 40 हजार रुपये का अर्थदंडशराब के नशे में स्कूटी और मोटरसाइकिल चलाते पकड़े गए चार चालक, प्रत्येक पर 10 हजार रुपये जुर्मानासरगुजा


, 29 सितंबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ड्रंक एंड ड्राइव के चार मामलों में कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने चारों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये, कुल 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।पुलिस के अनुसार, यातायात शाखा द्वारा चेकिंग के दौरान स्कूटी क्रमांक CG-15-CP-8361 के चालक सौरभ, उम्र 22 वर्ष, निवासी अग्रसेन वार्ड अंबिकापुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब का सेवन पाया गया।इसी तरह दूसरे मामले में स्कूटी क्रमांक CG-30-F-2291 के चालक चंद्र प्रकाश गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला बलरामपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया।तीसरे मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CR-4633 के चालक लाल अवधेश, निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना उदयपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।चौथे मामले में थाना बतौली पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-CD-8060 के चालक अखिलेश्वर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चिरगा बतौली को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब का सेवन पाया गया।पुलिस ने चारों वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने प्रत्येक मामले में 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार चारों मामलों में कुल 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही।
