पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी,लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी साजा पुलिस के गिरफ्त में,देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा:-पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 09 नवंबर 2026 को थाना साजा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी 02 स्थायी वारंट में प्रकरण क्रमांक708/2021, अपराध क्रमांक 349/2020, धारा 279,337,भादवि एवं मोटर व्हीकल एक्ट तथा प्रकरण क्रमांक752/2021,धारा452,294,56,323,34 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी आरोपी शैलेन्द्र साहू पिता सेउक राम उम्र 28 वर्ष, निवासी पिपरिया थाना साजा जिला बेमेतरा जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में 02 स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक गोकुल सोनी, रामानुज जायसवाल, बीरेन्द्र चन्द्रवंशी, मोती जायसवाल सहित थाना साजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


